फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारर श के बावजूद फरियादियों की लगी रही भीड़

बारर श के बावजूद फरियादियों की लगी रही भीड़

Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बारर श के बावजूद फरियादियों की लगी रही भीड़
जौनपुर। बारिश के बाद भी जिले के सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवर पर मंगलवार को फरियादियों की भारी भीड़ लगी रही। लेकिन 479 फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। जिससे उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान कुल आए 533 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 54 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया। शाहगंज मंडी परिसर में पहलीबार नवागत सीडीओ गौरव वर्मा और एसपी दिनेश पाल सिंह ने संयुक्त रुप से लोगों की समस्याओं का सुनकर निस्तारित किया। सबसे अधिक आवास, राशन कार्ड, जमीन व रास्ता विवाद आदि की शिकायतें आई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने शाहगंज मंडी परिसर में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 116 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई जबकि महज 15 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण हो पाया। सबसे अधिक आवास, राशन कार्ड, जमीन व रास्ता विवाद आदि से संबंधित शिकायतें आई। इस अवसर पर डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश सोनी, डीडी एजी जयप्रकाश, पीडी अरविंद सिंह, सीएमओ रामजी पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी आदि जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र ने मछलीशहर तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां आए 79 प्रार्थना पत्रों में सात का निस्तारण हुआ। सबसे अधिक भूमि व जल निकासी संबंधी शिकायतें आई थी। उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने कहा कि सभी लेखपाल अपने हल्के में नालियों पर अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी की समस्या दूर कराएं। मकान, दीवार गिरने व बिजली गिरने से हुई क्षति का आकलन कर तत्काल रिपोर्ट दें। मडियाहूं तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 96 प्रार्थना पत्रों में से नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, तहसीलदार संतोष सोनकर, क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव आदि तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बदलापुर में एसडीएम रमापति राम बिंद ने जनसुनवाई की। उन्होंने 70 प्रार्थनापत्रों में सात का निस्तारण किया । केराकत में उपजिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए99 प्रार्थनापत्रों में मौके पर 9 का निस्तारण किया गया । एसडीएम सदर मंगलेश दूबे ने सदर तहसील के प्रेक्षागृह में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित कीं।। इस दौरान आए 73 प्रार्थनापत्रों में मौके पर 7 का निस्तारण किया गया ।शेष 66प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौप दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed