फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों को अधिकारों के प्रति किया जागरुक

छात्रों को अधिकारों के प्रति किया जागरुक

Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को अधिकारों के प्रति किया जागरुक
जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा द्वारा मंगलवार को तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्र नौजवान जागरुकता अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष नवनीत यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही पर्चा वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर प्रदेश में चार से 10 सितंबर तक छात्र नौजवान जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त है। इसी क्रम में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। नौजवान राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। अपने आचार विचार से देश की राजनीति को एक दिशा भी देता है। लेकिन इस समय नौजवानों को आर्थिक तंगी व बुनियादी सुविधाओं के लिए हासिए पर ढ़केला जा रहा है। अध्यक्ष नवनीत यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य की वर्तमान सरकार छात्र नौजवान विरोधी सरकार है। इसको जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर डा.लक्ष्मीकांत, राजन यादव, अरुण यादव, पवन यादव, प्रदीप यादव, राकेश यादव, अनिल यादव, सोनू यादव, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed