फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बरैयाकाजी के लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

बरैयाकाजी के लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बरैयाकाजी के लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। आए दिन विद्युत तार टूटने एवं क्षेत्रीय लाइनमैन की मनमानी पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सैकड़ों की संख्या में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों के नाम पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

मल्हनी क्षेत्र के बरैया काजी गांव के लोगों के अनुसार आये दिन विद्युत तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। इतना ही नहीं, शिकायत करने के बाद भी लाइनमैन मनमानी करते है। इसी को लेकर महिलाओं, पुरूषों, बच्चों ने मंगलवार को स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र का घेराव किया। इसके बाद जिला मुख्यालय आकर बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई को प्रार्थना पत्र देते हुये चेतावनी दिया कि यदि 10 दिन के अन्दर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतर जायेंगे। इस अवसर पर विश्व हिन्दू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, प्रदेश सचिव अभिषेक पाठक, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, मिण्टू शुक्ला, शोभनाथ शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed