{"_id":"5b8ed25b867a55487535f675","slug":"153608660510-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं नियमित संचालित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं नियमित संचालित करने की मांग
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं होने का आरोप लगाते हुए तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने हाथों में लालटेन व टार्च लेकर शिक्षकों की खोजबीन किया। साथ ही शिक्षकों की कमी को पूरा करने और नियमित कक्षाएं चलाने की मांग की।
छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि प्राचार्य डा.विनोद कुमार सिंह के ढुलमुल रवैया से कक्षाएं नियमित रुप से नहीं चल पा रही हैं।जिसका खामियाजा छात्रों को परीक्षा के परिणामों में भुगतना पड़ता है। महाविद्यालय में शिक्षकों की संख्या कम है। जिससे कक्षाएं सुचारु रुप से संचालित नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की कमी को दूर करने को लेकर कई बार प्राचार्य को पत्रक सौपा गया। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। जिससे बाध्य होकर हम लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का प्रवेश ले लिया जाता है। लेकिन उनके पठन -पाठी का उचित प्रबंध नहीं किया जाता है। जिससे उनका भविष्य चौपट हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर महाविद्यालय सीट वृद्घि कर विद्यार्थियों का प्रवेश लेता है तो उसे शिक्षकों की कमी भी दूर करनी चाहिए। अंजनी उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं है। यदि अगले सप्ताह से कक्षाएं समय से संचालित नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में विशाल सिंह, रोहित यादव, सुरेश यादव, सत्यम त्रिपाठी, सोनू यादव, संदीप यादव, अभिषेक त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह, ऋषिराज, आशूतोष, प्रवीण मिश्र, अर्पित सिंह, कौतुक उपाध्याय व सुमित गुप्ता आदि रहे।