{"_id":"5b8ed251867a55487767d343","slug":"1536086595111-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा का 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा का 1
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। किसानों की मांगों को लेकर 188 दिनों से तहसील में भाकपा की ओर से चलाया जा रहा क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों व भाकपा प्रतिनिधि मंडल के बीच हुई वार्ता के बाद मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई हैं। तहसील परिसर में हुई भाकपा के कार्यकर्ताओं की सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व अधिकारियों कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण देश की जनता परेशान है। पट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्य के कारण मंहगाई चरम पर है। देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। जातीय व साम्प्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा मिल रहा है। अधिकारियों व दलालों की मकड़जाल में फंसने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नही मिल पा रहा है। बैठक में कामरेड जय प्रकाश सिंह, सुभाष पटेल, राम नाथ यादव,जगन्नाथ शास्त्री,संदीप शर्मा, कृष्ण नरायण, विजय राजभर,सालिग राम पटेल,लालमनि सिंह, लालजी यादव ने बिचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ब्रह्मा पटेल व संचालन सुभाष गौतम ने किया।
विज्ञापन