{"_id":"5b8ed213867a55483d34b099","slug":"153608653416-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसल साइंस में अच्छे प्रकाशनों का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसल साइंस में अच्छे प्रकाशनों का अभाव
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मांटपिलर बिजनेस स्कूल फ्रांस के एसोसिएट प्रोफेसर एण्ड रिसर्च हेड डा. रामेश्वर दुबे ने कहा कि विश्व में बढ़ रही चुनौतियों के बीच हमें शोध की गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रयास करना होगा। भारत के लोगों का विज्ञान एवं सामाजिक क्षेत्र में रिसर्च वर्क प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो रहे हैं लेकिन सोसल साइंस के क्षेत्र में अच्छे प्रकाशनों का अभाव है। 80 के दशक में हम अपनी तुलना कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से करते रहे परंतु आज चाइना, मलेशिया, पाकिस्तान, थाइलैंड जैसे पड़ोसी देश से करके आत्म संतुष्ट हो रहे हैं। वह टीडी कालेज शिक्षा विभाग में आयोजित इमर्जिंग ट्रेंड्स इन सोसल साइंस रिसर्च मेथड्स पर व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहाकि किसी भी शोध पत्रों की महत्ता उसके सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक उपयोग से होती है। उन्होंने कहा कि शोध जर्नल में रिसर्च डिजाइन, डेटा एना लसिस आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जर्नलों में प्रकाशित होने वाले शोध पत्र पर ध्यान देना चाहिए। संयोजक डा. अजय कुमार दुबे इस तरह के व्याख्यान से छात्रों को काफी लाभ होता है। विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने सोसल मीडिया के प्रभाव को रेखांकित किया। डा. सुधाशु सिन्हा, डा. विनय कुमार सिंह, डा. जय प्रकाश सिंह, डा. रीता सिंह, डा. श्रद्धा सिंह, डा.गीता सिंह रिसर्च के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने इस तरह की गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया। प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंहने स्वागत किया। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. श्रीप्रकाश सिंह ने की। इस मौके पर डा. डीआर सिंह, डा. संजय सिंह, डा. शिखा श्रीवास्तव, डा. गीता यादव, डा. शेखर सिंह, डा. प्रशांत त्रिवेदी आदि मौजूद थे।