फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में एमएससी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 11 को

पूविवि में एमएससी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 11 को

Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में  एमएससी  में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 11 को
जौनपुरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया ) भौतिकीय विज्ञान संस्थान में एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलाजी विषय में प्रवेश के लिए 11 सितंबर को काउंसलिंग कराई जाएगी। काउंसलिंग में प्रवेश के लिए पूर्व में आवेदन किए विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ फोटो की दो प्रति लानी होगी। साथ ही बीस हजार रूपए पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क काउंसलिंग के दिन जमा करना होगा। एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलॉजी विषय की कक्षाएं 17 सितम्बर से प्रारम्भ होंगी। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कार्यभार ग्रहण करते समय ही विज्ञान की गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की बात कही थी। जिसके बाद इन पाठ्यक्रमों को रूप रेखा तैयार कर उसे पूरा किया। परिसर में एमएससी के इन विषयों में पढ़ाई होने से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में शोध कार्य में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed