{"_id":"5b8ed14b867a55487c0c24b8","slug":"15360863334-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार जर्जर होने से खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार जर्जर होने से खतरा बढ़ा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शाहगंज-इलाहाबाद राजमार्ग पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से महराजगंज रोड पर की सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर से लगा 11000 वोल्टेज का तार जर्जर हो गया है। कुछ महीने पूर्व लगभग 500 मीटर तक तार बदला गया था। बाकी के तारों को विद्युत विभाग द्वारा अनदेखा कर दिया गया। तार इतना जर्जर हो चुका है कि आए दिन कट कर गिरता रहता है। निजी लाइनमैनों द्वारा कटे तारों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत तार जर्जर होने से रोड पर गुजरने वाले लोगों व स्कूली बच्चों व सड़क के किनारे के दुकानदारों के लिए खतरा बना रहता है। जिसे विजली विभाग द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। वही कटे तार को दूसरे तारों में जोड़कर आपूर्ति की जा रही है। लेकिन कटे तार से ख़तरा बना हुआ है। तार जर्जर होने से वोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है। इस सम्बन्ध में जेई संजय प्रजापति से व्यापार मंडल महराजगंज के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने एक हप्ते पहले बात किया तो उन्होंने कहा कि हम इस्टीमेट तैयार कर दे दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई।
जौनपुर। मरकजी मुहर्रम कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीएम को आठ सूत्रीय पत्रक सौपा। जिसमें 11व 12 सितंबर से शुरु हो रहे मुहर्रम पर बिजली, पेयजल, सफाई आदि की मुकम्मल व्यवस्था कराने की मांग की है। अध्यक्ष सैय्यद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट ने कहा कि मुहर्रम में जिले भर में दो माह आठ दिनों तक जगह-जगह मजलिस, मातम, जुलूस और ताजिया उठाने का सिलसिला चलता है। इस दौरान शाम छह बजे से सुबह नौ बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति करने, जुलूस में एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने,पेयजल व सफाई की सुविधा उपलब्ध कराने, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करने, अधूरे सड़कों को पूरा करने, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने आदि की मांग की। पत्रक देने वालों में मोहम्मद जावेद अख्तर, बृजेश सिंह,आदिल हुसैन आदि रहे।