फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश से नदियां उफान पर, खेतों में भी भरा पानी

बारिश से नदियां उफान पर, खेतों में भी भरा पानी

Wed, 05 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बारिश से नदियां उफान पर, खेतों में भी भरा पानी
जौनपुर। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढने लगा है। गोमती, सई और पीली नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। गोमती का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक फीट से अधिक बढ़ गया। बारिश का पानी खेत और तालाबों में भी जमा हो गया है। नदी में पानी के जलस्तर बढऩे की यही रफ्तार रही तो अगले दो से तीन दिनों में बदलापुर तहसील के शाहपुर, अहियापुर आदि गांवों में गोमती नदी का पानी पहुंच जाएगा। सोमवार की रात में भी देर तक बारिश हुई।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते गोमती के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में एक फीट से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार की शाम को नदी का जलस्तर 13.5 फीट पर था जो मंगलवार की शाम को साढ़े 14 फीट को पार कर गया। नदी का बहाव तेज देखने के लिए शाम को शाही पुल और सद्भावना पुल पर लोगों की भीड़ लगी रही। गोमती नदी में बाढ़ आने की दशा में सबसे पहले बदलापुर तहसील क्षेत्र के शाहपुर, अहियापुर आदि गांवों में नदी का पानी पहुंच जाता है। शाही पुल के पास नदी का जलस्तर जब 17 फीट पर पहुंचता है तो शाहपुर और आस पास के गांवों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। लगातार नदी का जलस्तर बढने से किनारे के गांव के लोग एक बार फिर हैरान हो गए हैं। गोमती नदी में ऊफान आने के चलते पीली और सई नदी में पानी का दबाव बढने लगता है। जिससे इन सहायक नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बदलापुर तहसील के रारी गांव के निकट स्थित रपटा पुल पानी में डूबने से एक बार फिर रारी, डड़वा, वीरभानपुर समेत 20 से अधिक गांवों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। इन गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय आने के लिए लेदुका बटाऊवीर के रास्ते 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जौनपुर। लगातार बारिश से सड़कें टूटती जा रही हैं। सड़कों पर बने गड्ढे रोज चौड़े हो रहे हैं। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी साइकल, पैदल या बाइक से चलने वालों को हो रही है। कीचड़ से लोगों के कपड़े खराब हो जा रहे हैं। वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूगंज बाजार में सड़क झील में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिसमें पानी भर गया है। वाहन चालकों को पानी भरे गड्ढों को पार करते समय अंदाजा नहीं होता कि गड्ढों की गहराई कितनी है। जिससे बाइक सवार अक्सर गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं। बक्शा, सवंसा, अलीगंज, शिवगुलामगंज, लखनीपुर, नौपेड़वा के पास भी सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। शहर में भी सड़कें बारिश के चलते टूट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बाजार में दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौक पर मौत हो गयी।
सिरकोनी बाजार निवासी 65 वर्षीय राजकुमारी गुप्ता पत्नी प्यारेलाल गुप्ता मंगलवार की सुबह घर के बगल में बने शौचालय में जा रही थी। तभी जर्जर मकान की दीवार भरभराकर ढह गई। महिला मलबे में दब गई। ग्रामीणों की मदद से महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। उनकी मौत हो चुकी थी। खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बरईपार। लगातार हो रही बारिश से मछलीशहर कोतवाली के रामपुर कताहित गांव में सोमवार की रात लालमणि मौर्य का कच्चा मकान गिर गया। जिसने गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है । मकान में एक बछिया दबकर घायल हो गई है। जिसका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed