{"_id":"5b8d7fa142c792465326ad74","slug":"153599989118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेमस्विनी द्वारा कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेमस्विनी द्वारा कवि सम्मेलन मुशायरा आयोजित
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। साहित्यिक संस्था क्षेमस्विनी के तत्वाधान में साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम के 96 वें जन्म दिवस पर कवि सम्मेलन एंव मुशायरे का आयोजन होटल रिवर व्यू में रविवार की देर शाम किया गया। जिसमें डा. क्षेम द्वारा रचित महाकाव्य कृृष्ण द्वैपायन एवं तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह लिखित पुस्तक डा. श्रीपाल सिंह और उनका काव्य का विमोचन किया गया।
कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की शुरुआत जालौन की नीलम कश्यप ने सरस्वती वंदना से की। प्रतापगढ़ के डा. रणजीत सिंह ने ‘वतन किस हाल में होगा, यही चिंता सताती है’ इलाहाबाद के अखिलेश द्विवेदी ने राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा ‘चच्चा ने राजनीति में बच्चा जिसे समझा, वह बच्चा तो चच्चा का भी चच्चा निकल गया’ अफरोज ने ‘मोम, पत्थर हुआ मनाने पर तीर बैठा है अब निशाने पर’ राजस्थान से पधारे शायर कुंवर जावेद ने ‘मैं तेरा कौन सा रखूं नाम, सुबह-ए-बनारस रक्खू या फिर रखूं अवध की शाम’ सुनाकर वाहवाही लूटी। संचालन रवीद्र शर्मा ने की। अध्यक्षता कर रहे अशोक सिंह ने डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की प्रतिमा स्थापित कराने का संकल्प लिया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव, प्रतापगढ़ के सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रभावती पाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, ओम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह , शशि मोहन सिंह क्षेम, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वरदेव सिंह, सुशील दूबे, डा. प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी, डा.आरएन त्रिपाठी, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, दीवानी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह, अधिवक्ता बीडी सिंह, जयप्रकाश सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, दुष्यंत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डा. पीपी दूबे, लोलारख नाथ दूबे, डा. रीता दूबे, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, डा. मधुकर तिवारी, प्रदीप सिंह, सरदार सिंह, सर्वेश अस्थाना, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. तेज सिंह, मनोज वत्स, कपिलदेव मौर्य आदि मौजूद रहे।