फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भईयालाल का निधन

संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भईयालाल का निधन

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भईयालाल का निधन
रामपुर। संघ वरिष्ठ कार्यकर्ता और भापजा कार्यसमिति के पूर्व सदस्य भईयालाल मिश्र का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सोमवार को भाजपा नेता डा. रमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंच कर शोक जताया। इस मौके पर अवधेश सिंह, आद्या प्रसाद गिरी, जगदंबा प्रसाद, मुकेश चौहान, गुलाब पाठक, मुकेश दुबे, विजय शंकर पांडेय, नाबालिग सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुजानगंज। सबेली गांव के रानीगंज बाजार में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह में दो बार जल गया । जिससे लोगों को दिक्कत का सोमना करना पड़ रहा है। लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश हैं। वहीं खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित है। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। सहायक अभियन्ता ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार है । ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल जा रहा है।
विज्ञापन


धर्मापुर। कब्रिद्दीनपुर उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव उतरगावां, सरैया, पहेतियां, कमरुद्दीनपुर, किरतापुर, राजेपुर आदि गावों में वर्षो पुराने जर्जर तार लगे हुए हैं, जो ढ़ीले होकर नीचे लटक रहे हैं। वहीं आए दिन टूट भी रहे हैं। जिससे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। वहीं बिजली की कटौती होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के दयाराम निषाद, विजय नारायण तिवारी, चंद्रशेखर निषाद, आदित्य तिवारी, अनुज निषाद, राजीव यादव ने बताया कि इन जर्जर तारों हर समय दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। जर्जर तारों को बदलने और लटक रहे तारों को ठीक करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाया गया। लेकिन अभी तक तारों को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र जर्जर तारों को बदलने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानगंज। एसडीएम मछलीशहर जेएन सचान ने सोमवार को सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त धीरदास पुल की जांच की। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि चार सितंबर को राज्य सेतु निगम लखनऊ से जांच टीम आ रही है। सेतु निगम की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पुल से आवागमन का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed