फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रधान पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप

प्रधान पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप

Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर गांव धरमपुर (मल्लूपुर) में विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने तथा मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराने का ग्राम सभा के सदस्यों ने प्रधान पर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री, डीएम, एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत कर्त्ताओं में आठ ग्राम सभा के सदस्यों सहित साठ से अधिक ग्रामीणों ने प्रधान पर धांधली का आरोप लगाया है।शिकायत कर्ताओं का कहना है कि पशू सेट, समतलीकरण,खड़ंजा,नाली, शौचालय,जांब कार्ड, राशनकार्ड, सहित योजनाओं में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम को जांच अधिकारी नामित किया है। छ: महीना बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा जांच कार्य शुरू नहीं किए जाने पर शिकायत कर्त्ताओं ने नाराजगी जताई है। पवन कुमार यादव, दिलीप कुमार, अशोक कुमार,राम करन,प्रताप बहादुर, अमर बहादुर, पृथ्वी राज, राज मूर्ति,राम कृपाल, अमृत यादव, धर्मेन्द्र, आनंद, महेंद्र, राजेंद्र, कामता प्रसाद, लाल मणि, संदीप, मेवालाल ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


खेतासराय। आल इंडिया मजलिस इतेहादुल मुस्लेमीन के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज में नफरत फैला रही है। प्रदेस की सभी सड़के टूट चुकी है। सरकार सिर्फ जिलों का नाम बदलने और गोवंश पर सियासत कर रही है। इससे सिर्फ प्रदेश में सिर्फ नफरत बढ़ेगी विकास नहीं होगा। गुरैनी के मंझारी पूरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
विज्ञापन

देश में सबसे पिछड़ा तबका अल्पसंख्यक समाज का है। जिसे केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अल्पसंख्यक समाज के शैक्षिक और आर्थिक विकास पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बना के संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। संचालन जिला सचिव शमीम अंसारी तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान विनोद यादव ने किया। सभा को शफीउद्दीन सिद्दीकी, मंजूर अहमद, आमिर पठान, अफ्फान, मोहम्मद अतहर ने भी सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed