फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अनुदानित कालेजों के शिक्षकों ने पूविवि में किया प्रदर्शन

अनुदानित कालेजों के शिक्षकों ने पूविवि में किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अनुदानित कालेजों के शिक्षकों ने पूविवि में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक महासंघ( फुपुक्टा ) और अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों के विनियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के वादा खिलाफी की निंदा की। शिक्षकों ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है।

धरना सभा में अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. केएस पाठक ने कहा कि शिक्षक संघ अपनी समस्या को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार उस पर ध्यान नहीं दे रही है। विनियमितीकरण अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में आक्रोश है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. योगेश पाठक ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को लेकर संघ आंदोलन जारी रखेगा। प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग को पूरा नहीं करती है तो सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदेश के शिक्षक आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। धरना सभा को संबो धित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों की लडाई में सभी शिक्षक संघ के साथ है। धरना सभा में ड़ा. राजेश तिवारी, डा. अवनीश सिंह, डा. आरपी सिंह, डा. नितेश यादव, डा. शिव प्रताप सिंह, डा. सुशील मिश्र, डा. मनीष सिंह, डा. विकास सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. नागेंद्र मिश्र, डा. विनोद सिंह, डा. अंसार खां, डा. डा. हरिकेश, डा. मनोज सिंह, डा. अमरेश पाठक, ड़ा. शैलेष पाठक, डा. सुनील मिश्र, डा. आनंद सिंह, डा. रेखा मिश्र आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed