{"_id":"5b8595cd42c792465b689d79","slug":"153548128217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारियों ने वेतन दिए जाने की मांग की लेतकर पीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें सात माह से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि मामले का शीघ्र निस्तारण नहीं किया तो बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारियो ने मंगलवार को सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एकत्र हो गए। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि लगभग सात माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। जीपीएफ व सर्विस बुक भी समय से अपडेट नहीं हो रहा है। एरियर नहीं मिल पा रहा है। समय से पदोन्नति भी नहीं किया जा रहा है। जिससे हम लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। यदि शीघ्र ही समस्याओं को निदान सरकार द्वारा नहीं किया जाता है तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान एएनएम गीता श्रीवास्तव, गीता देवी, सरोजा, संगीता मौर्या, हौसला राय, चिंता राय, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद सेठ, राम मिलन यादव, ज्ञान प्रकाश, लक्ष्मी सिंह, स्नेहलता आदि शामिल रही।