{"_id":"5b8595bd42c792464b1c59bd","slug":"15354812661950-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डीएम को सौंपा 50 हजार का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए डीएम को सौंपा 50 हजार का चेक
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। मिर्जा अनवर बेग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार की धनराशि भेजी गई । इस धनराशि से संबंधित प्रमाण पत्र ट्रस्ट के प्रबंध समिति के द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया।
मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज उसरहटा एवं अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज मजडीहा के प्रबंध समिति के सदस्य कैप्टन अरसलान बरलास द्वारा प्रस्तुत किया गया। अरसलान बरलास का यह मानना है कि देश के सभी नागरिक हमारे परिवार हैं। इसलिए हम सभी को जाति, धर्म, क्षेत्र सम्बंधी भेदभाव से ऊपर उठकर पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करनी चाहिए। इसी से देश की प्रगति सम्भव है। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार एवं डा. श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ट्रस्ट द्वारा की गयी सहायता का आभार किया और सहायता राशि को शीघ्र राहत कोष में जमा करने का आश्वासन दिया।