{"_id":"5b8595bb42c79246716645f8","slug":"15354812643-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल पढ़ने को विवश हैं नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल पढ़ने को विवश हैं नौनिहाल
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के बलराम पुर गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री सोमवार को तेज बारिश के चलते गिर गई है। वहीं कमरों की छतों से भी पानी टपक रहा है और पिलरों में दारारें भी पड़ गई हैं। जिससे हर समय खतरा होने का डर बना रहता है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।
बलरामपुर ग्राम पंचायत में छात्र-छात्राएं ठीक से पढ़ सके। इनके सहूलियत को देखते हुए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वीकृति हुआ। इस विद्यालय को बनवा कर कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को 2015 हैंडओवर कर दिया गया था । इस दौरान लोगों ने भवन को मानक के अनुसार नहीं बने होने की शिकायत भी कई थी लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। उसमें पठन-पाठन का शुरू करा दिया गया। दो वर्ष भी नहीं बीता की इमारत जर्जर हो गई। दो दिनों हुई तेज बारिश में विद्यालय की बाउंड्रीवाल ढह गई। वहीं सभी कमरों का छतों से पानी टपक रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वही अध्यापक हादसे की अनहोनी से डरे सहमे हुए है। स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार का कहना है कि विद्यालय जर्जर हो चुका है। बरसात में चहारदीवारी ढह गया है। छतों से पानी टपक रहा है। इस बात से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।