{"_id":"5b8595a942c792463e41c4c4","slug":"15354812461337540-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जमा कराया 37540 रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जमा कराया 37540 रूपये
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जिला इकाई द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 37540 रुपया जमा कराया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि केरल में आई बाढ़ आपदा से केरलवासियों के पास अब खाने-पीने की वस्तुओं के लाले पड़ गए हैं। केरल में इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने केरल की न तो भरपूर मदद की और न ही विदेशों से मिलने वाली मदद को ही स्वीकार किया। ऐसे में भारत की जनता ही केरलवासियों के लिए अपने-अपने स्तर से सहायता राशि जुटा कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा रही है। उन्होंने कहा कि उसी क्रम में एआईएमआईएम जिला इकाई ने ईद-उल-अज्हा के दिन शाही ईदगाह के बाहर कैंप लगाकर लोगों से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि दान करने की अपील किया था। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीक़ी, शमीम अंसारी, तारिक खान, अयाज आजमी आदि मौजूद रहे।