फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
केराकत। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व एसडीएम के ट्रांसफर की मांग को लेकर 80 दिनों से अधिवत्ता हड़ताल पर चल रहे। अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर तहसील कार्यालय, न्यायालय और रजिस्ट्री दफ्तर में ताला बंदी कर विरोध जताया। मंगलवार को अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए अपने हाथ मे तख्तियों पर एसडीएम के खिलाफ लिखे नारे के साथ कोतवाली चौराहा तक गए।
वहां से लौटकर जुलूस की शक्ल में रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच कर ताला बंदी की। तहसीलदार न्यायालय ,नायब तहसीलदार, एसडीएम कोर्ट के अलावा खतौनी कार्यालय व रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में ताला बंद करवाया। इस मौके पर कोतवाल शशिभूषण राय व तहसीलदार केराकत श्रीप्रकाश गुप्त के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते तहसीलदार को पत्रक सौंपा। जिसमें विभिन्न मुकदमों का उल्लेख कर उसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। एसडीएम पर एकतरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सभा की। सभा में इस अधिवक्ता संघ ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लगभग तीन माह से केराकत में न्यायिक कार्य ठप हैं। फिर भी प्रशासन ने एसडीएम को नहीं हटाया। अधिवक्ताओं ने कहाकि तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। वकीलों का कहना था कि यदि शीघ्र प्रशासन निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। तालाबन्दी के कारण रजिस्ट्री दफ्तर ,खतौनी सहित सभी कार्यालय दिनभर फरियादी भटकते रहे। धरना प्रदर्शन में अधिवक्ताओं संघ के अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा औऱ महामंत्री हीरेन्द्र यादव व धरने को समर्थन देने आए पड़ोसी तहसील लालगंज आजमगढ़ के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हामिद अली ,भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह के अलावा रविनाथ सिंह कौशल , लाल बहादुर यादव , लाल बहादुर शुक्ला ने संबोधित किया। इस मौके पर रविनाथ मिश्रा, ,अनिल सोनकर गाँगुली ,दिनेश पांडेय ,अमरनाथ यादव ,दिनेश शुक्ल ,रमेश कुमार , राजवंत कुमार ,सुरेश राम ,रवि सिंह सत्येंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसडीएम का घेराव कर किया हंगामा

मछलीशहर ।आय, जाति, अधिवास प्रमाणपत्रों के जारी करने में देरी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम का घेराव करते हुए तहसील परिसर में हंगामा किया। उन्होंने समय से प्रमाणपत्रों को जारी करने की मांग की। एसडीएम को पत्रक सौप कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संस्थानों में छात्रवृत्ति भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है । जबकि तहसील में लेखपालों,तहसीलदार व एसडीएम के फोल्डर में हजारों की संख्या में आय,जाति,अधिवास प्रमाण पत्र डम्प पड़े हैं ।यही स्थिति रही तो निर्धारित अवधि के अंदर प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाएंगे ।जिससे छात्र सुविधा पाने से बंचित रह जाएंगे। आय,जाति,अधिवास प्रमाणपत्रों के जारी करने में देरी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा व महामंत्री श्याम सुंदर यादव के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर हंगामा किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमाणपत्र शीघ्र जारी करनेकी मांग की। ऐसा नहीं होने पर अधिवक्ता अनिश्चित काल के लिये न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे । एसडीएम ने तत्काल सम्बंधित कर्मचारियों की बैठक बुलाकर काम में तेजी लाने का निर्देश जारी किया । इस अवसर पर अधिवक्ता अम्बिका प्रसाद विंद,राम सूरत पटेल,वीरेंद्र भाष्कर यादव,पवन गुप्ता,आशीष चौबे,लालजी,भरत लाल यादव,सतिराम,बेचन सरोज,राहुल तिवारी,रामसिंह आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed