फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राजभवन में सम्मानित होने के लिए रवाना हुए खिलाड़ी और कोच

राजभवन में सम्मानित होने के लिए रवाना हुए खिलाड़ी और कोच

Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजभवन में सम्मानित होने के लिए रवाना हुए खिलाड़ी और कोच

विज्ञापन
जौनपुर। खेल दिवस पर 29 अगस्त को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय 41 खिलाड़ी, 10 कोच व टीम प्रबंधक राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के हाथों सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने विश्वविद्यालय परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने खिलाड़ियों, प्रबंधक एवं कोच को बधाई दी।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय हाकी प्रतियोगिता पुरुष में द्वितीय स्थान पाने वाले टीम के खिलाड़ी गुरमीत सिंह, अनिल कुमार बिंद्रा, राज कुमार पाल, मनीष कुमार, दीपक सिंह, शुभम सिंह, देवव्रत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश पाल, रामराज राम, शिवानंद मौर्य, आदित्य यादव, मुकेश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, कमलेश यादव, अंकित नाथ, प्रभाकर सिंह, अमित राजभर एवं रजनीश कुमार सिंह शामिल हैं। उनके साथ टीम प्रबंधक इंद्रदेव, टीम कोच डा. नागेंद्र पाठक सहायक टीम कोच भी सम्मानित होंगे। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट में पूर्वांचल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में पूनम खेमनार,ज्योति गोस्वामी, शेफाली साहू, कौम्या तिवारी, पूजा निमवात, बबिता मीना, पूनम मौर्या, पंकुल तोमर, आरजू सिंह, साधना यादव, चांदनी प्रजापति, सरिता यादव,शानवी, अनिल, भावना, प्रिया यादव, अंजली चौहान, प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, भानू प्रताप शर्मा, कोच गुलाब निषाद आदि सम्मानित किए जाएंगे। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय भारोत्तोलन पुरुष व महिला प्रतियोगिता में गौरी पांडेय को प्रथम, राव बिलाल को द्वितीय और दीपक यादव को तृतीय स्थान मिला है। इनके साथ टीम प्रबंधक डा. राजेश सिंह व टीम कोच डा. संजय राय सम्मानित होंगे। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय वुशू पुरुष में विनीत कुमार यादव को द्वितीय, धर्मेन्द्र कुमार यादव को तृतीय, शैलेन्द्र कुमार यादव को तृतीय,सुशील यादव को तृतीय स्थान पाने पर सम्मानित किया जाएगा। टीम प्रबंधक मोहन चंद्र पांडेय, टीम प्रबंधक शकील अहमद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed