फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानदेय के लिए चार को विधान सभा घेरेंगे वितविहीन शिक्षक

मानदेय के लिए चार को विधान सभा घेरेंगे वितविहीन शिक्षक

Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मानदेय के लिए चार को विधान सभा घेरेंगे वितविहीन शिक्षक

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। एनपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक प्रबंधक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मानदेय, सदस्यता व संगठन की मजबूती के लिए चार सितंबर को लखनऊ में आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया।

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी सदस्यतों की संख्या से चलता है। इसलिए सदस्यता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी ईमानदारी से जुट जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बिना किसी कारण जो भी मानदेय मिल रहा था उसे भी बन्द कर दिया। प्रांतीय प्रधान महासचिव ने कहा कि मानदेय के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व शिक्षक विधायक संजय मिश्र के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है कि शिक्षक दिवस के एक दिन पहले प्रदेश के सभी वित्त विहीन लखनऊ पहुंचकर विधान सभा का घेराव करेंगे। वित्तविहीन शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो सरकार को हर हाल में मानदेय देना ही होगा। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र व प्रकाश चन्द पाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में मानदेय लेकर रहेंगे। प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष नन्हकू गुप्ता ने शिक्षकों से सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर अमित दुबे, शरद सिंह, देव नारायण उपाध्याय, चन्दन जायसवाल, रमेश कुमार यादव, विजय यादव, अजय तिवारी, अतुल सरोज, शिवाकान्त उपाध्याय, नरेन्द्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed