{"_id":"5b8448ec42c792467534324d","slug":"153539606619-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट शिविर में पढाया देश सेवा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट शिविर में पढाया देश सेवा का पाठ
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। सर सैयद अहमद इण्टर कालेज तालीमाबाद सबरहद परिसर में शुक्रवार से चल रहे स्काउट और गाइड के प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को हुआ।
प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य इरफ़ान अहमद खान रहे। विशिष्ट अतिथि अबु सलमान व डा. इमरान रहे। अध्यक्षता मो. राशिद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य इरफ़ान अहमद खान ने छात्रों को बताया कि स्काउट प्रशिक्षण से बाल्यकाल में ही नैतिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास का बीजारोपण होता है। जो कालांतर में पल्लवित और पुष्पित होकर विशाल राष्ट्र की नींव बनता है। ऐसे ही छात्र भविष्य में सच्चे देश प्रेमी बन देश की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए सैकड़ों पेड़ अपने साथ लाये थे। जिसे मुख्य अतिथि व कालेज कमेटी के समस्त सदस्यों संग छात्रों ने वृक्षारोपण भी किया। एक सौ पौधों को स्काउट दल ने कालेज के बाहर राहगीरों व अगल बगल के दुकानदारों को वितरित किया गया। छात्रों ने अपील की कि लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए। अंत में कालेज के प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट प्रशिक्षक फूल कुमार प्रजापति ,जिला संगठन आयुक्त राकेश मिश्र, शिशिर कुमार यादव, मो. यासिर, कमर हसन, अजय पाण्डेय, मो. साकिब आदि मौजूद रहे।