फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सपा नेताओं ने मृत छात्रा के परिजनों को बंधाया ढांढस

सपा नेताओं ने मृत छात्रा के परिजनों को बंधाया ढांढस

Tue, 28 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं ने मृत छात्रा के परिजनों को बंधाया ढांढस

विज्ञापन
बरसठी। सपा के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गहलाई गांव जाकर मृत छात्रा कोमल तिवारी के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। नेताओं ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि छात्रा के हत्या में दोषी लोग बख्शे नहीं जाएंगे। परिवार के साथ न्याय होगा। समाजवादी पार्टी के लोग परिजनों के साथ है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री व सपा विधायक जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सहित कई नेता सोमवार को गहलाई पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। छात्रा के पिता अनिल तिवारी ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारों ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। सपा नेताओं ने कहा कि पुलिस मामले की लीपापोती नहीं करने पाएगी। न्याय दिलाने के लिए मामले को विधान सभा में उठाया जाएगा। 23 अगस्त की रात कोमल घर से कजरी गाने की बात कह कर गांव में गयी थी। 24 अगस्त को सुबह उसकी लाश मड़ियाहूं कोतवाली के बारी गांव नेवादा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिली थी। प्रतिनिधिमंडल में अताउल्ला खान, लकी यादव, गौरी सोनकर, आशीष कुमार, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed