फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चलेगा अभियान

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चलेगा अभियान

Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए एक सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। नई सूची में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पीरी करने वाले युवक, युवतियों का नाम शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मृतकों का नाम सूची से काटा जाएगा और जिनके नाम एक से अधिक बार छपे हैं उसे भी हटाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कोई भी मतदाता अपने नाम और फोटो में संशोधन किया जाएगा। 4 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
सोमवार को एडीएम भू एवं राजस्व आरपी मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के एसडीएम एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि उनके दल के बूथ एजेंट इस कार में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन एक सितम्बर 2018 को किया जाएगा। इस दिन सभी बूथों पर सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

13 सितम्बर 2018, 10 अक्टूबर 2018 एवं 24 अक्टूबर 2018 को विशेष अभियान की तिथि निर्धरित की गई है। राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेन्ट के साथ दावा/आपत्ति 9 सितम्बर 2018, 23 सितम्बर 2018, 7 अक्टूबर 2018, 14 अक्टूबर 2018 एवं 28 अक्टूबर 2018 को ली जाएगी। मतदाता सूची में अंकित डुप्लीकेट नामों को हटाये जाने के लिए एक सितम्बर से 31 अक्टूबर 2018 तक प्राप्त दावा आपत्ति का निस्तारण 10 नवम्बर 2018 को किया जाएगा। पूरक सूची का मुद्रण 31 दिसम्बर 2018 को होगा और मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 4 जनवरी 2019 को होगा। उन्होंने बताया कि एस सितंबर से 31 अक्तूबर तक बूथ लेवल आफिसर(बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य घर-घर जाकर किया जायेगा। एडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए फार्म संख्या 6, नम हटाने के लिए फार्म संख्या 7 और नाम या फोटो में संशोधन के लिए फार्म संख्या 8 भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed