फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जर्जर पोल के सहारे शहर में दौड़ रही है बिजली

जर्जर पोल के सहारे शहर में दौड़ रही है बिजली

Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जर्जर पोल के सहारे शहर में दौड़ रही है बिजली

विज्ञापन
जौनपुर। नगर क्षेत्र में अभी भी जर्जर पोल के सहारे बिजली दौड़ रही है। कई जर्जर पोल आबादी के बीच हैं। वहीं कई जर्जर पोल शहर की मुख्य सड़कों पर है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बावजूद इसके जिम्मेदार सबकुछ जानकार चुप्पी साधे हुए हैं। इन जर्जर बिजली के पोलों को हटाकर दूसरा नया बपोल लगाने का कार्य नहीं कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में कलेक्ट्रेट से अंबेडकर तिराहा मार्ग पर स्थित जर्जर पोल से बिजली दौड़ रही है। डीएम आवास के बाउंड्री के पास भी बिजली पोल जर्जर है। इस मार्ग से खुद जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का दिन भर में एक बार जरुर आवा गमन हो जाता है। साथ ही अधिवक्ता सहित आम लोगों का हर समय आवागमन लगा रहता है। भीड़ भाड़ वाले इस मार्ग पर उक्त जर्जर पोल अगर गिरेगा तो उसकी चपेट में काफी लोग आ सकते हैं। इसके अलावां चहारसू में डा.कुमुद शर्मा के अस्पताल के सामने व पानी दरीबा आदि स्थानों पर जर्जर पोल है। यह तो केवल बानगी भर है। अगर जांच किया जाए तो हर मोहल्लों में एक व दो जर्जर बिजली के पोल मिल जाएगा। जिनके गिरने से बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन बिजली विभाग द्वारा इनको हटाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। लगात है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता एससी सोनोरिया ने कहा कि जर्जर बिजली के पोलों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही इन जजऌ्पोर बिजली के पोलों को भी बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed