{"_id":"5b84464342c79246547c533a","slug":"153539538519-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
टूटा पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानगंज /जौनपुर। सुजानगंज- बदलापुर रोड पर धीरदास के पास सई नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित हो गया है। सुजानगंज - बदलापुर मुख्य मार्ग से रास्ता बंद कर दिया गया है।
पुल काफी दिनों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था लेकिन कोई जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहा था। सोमवार सुबह पुल पर पहुंचे लोगों ने पुल को बीच में छतिग्रस्त देखकर पुलिस और लोक निर्माण विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस पुल तक का पहुंच मार्ग बंद करा दिया। पुलिस ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अग्रिम आदेश तक पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा । विदित हो कि इलाहाबाद को गोरखपुर तक जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के अवरुद्ध होने के कारण अब यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी होगी। महज यह संयोग ही था कि लोगों ने पुल में दरार को देख लिया। नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने भी इसे ठीक कराने का कभी प्रयास नहीं किया। इसका खामियाजा अब लोगों को बारिश में भुगतना पड़ेगा।