{"_id":"5b84463e42c7924655336c1e","slug":"153539537910-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हुई जर्जर कभी भी हो सकते है हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हुई जर्जर कभी भी हो सकते है हादसे
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, चलना मुश्किल
मुफ्तीगंज। बाजार की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को काी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की स्थिति बन गई है। अभी कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री के आदेश से गड्ढा मुक्त अभियान में इस सड़क का कायाकल्प किया गया था । लेकिन जगह-जगह सड़क पर गड्ढे हो गए है कि बाजारवासी सायकिल सवार, दो पहिया वाहन व चार पहिया वाले सभी परेशान नजर आ रहे है। क्षेत्र के कृष्णानंद राय, त्रिभुवन मौर्य, दिलीप जायसवाल प्रधान, हरिओम सहाय, पप्पी , संजय दुबे, सदानंद राय आदि ने प्रशासन का ध्यान इस सड़क की तरफ आकृष्ट कराया है।
विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया सदस्यता अभियान
करंजाकला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान नए छात्रों को सदस्य बनाया गया और पुराने सदस्यता का नवीनीकरण कराया गया। सदस्यता अभियान की शुभारंभ विद्यार्थी परिषद पूविवि इकाई के संयोजक नीतिन एवं पूर्व सहसंयोजक अवनीश के देखरेख में किया गया। इस दौरान छात्रों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम करता है। छात्र हितों के लिए काम करता है। सदस्यता अभियान को लेकर छात्रों में काफी उत्साह रहा। संयोजक नीतिन ने बताया कि एक सप्ताह तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा।
फोटो -
चैरिटी शो के जरिए जुटाए रुपये, भेजेंगे केरल
जौनपुर। केरल त्रासदी बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक सिनेमाहाल मेमं फिल्म का चैरिटी शो करके केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 हजार रुपये जुटाए हैं। सोमवार को यह रकम केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करा दी गई। एक समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि फिल्म शो के जरिए एकत्रित धनराशि भेजने के लिए सौंपी। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने किया गया। पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, विजयंत सोंथालिया, अमरनाथ सेठ, मानिक चंद्र सेठ, डा. मधुकर तिवारी, संजय अस्थाना, अश्वनी सहगल, जयप्रकाश जायसवाल, गणेश साहू, संजीव मोहन अग्रवाल, अरविंद बैंकर, नरेश सिंह, मो. तौफीक, सरदार मनमोहन सिंह, राधेरमण जायसवाल, नीरज शाह, सनी जायसवाल, शाकम्भरी नंदन आदि मौजूद रहे।