{"_id":"5b84462b42c7924661544f43","slug":"15353953615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलियाना और पक्का तालाब दलित बस्ती पानी से घिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलियाना और पक्का तालाब दलित बस्ती पानी से घिरी
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। बरईपार मार्ग पर जलनिकासी बाधित होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। जिसके कारण तेलियाना बस्ती और पक्का तालाब की दलित बस्ती पानी से घिर गई है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। इस मार्ग पर स्थित पुलिया से होकर पराहित, कौरहा, सराययुसुफ़ आदि गांवों का पानी बहता है। नगर के नंदलाल का पूरा और उससे लगे सराययुसुफ़ गांव की भूमि पर नई कालोनी बन गई है। कालोनी का निर्माण कार्य करते समय जलनिकासी का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके कारण पुलिया के पास मकान बनने से जल निकासी प्रभावित हो गई हैं। परिणामस्वरूप वर्षा का जल जाम हो गया है। जिससे सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। साथ ही इस बस्ती के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जलनिकासी की समस्या को लेकर नागरिक परेशान हैं।