{"_id":"5b82f4ae42c7924676417335","slug":"153530896391227-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 1227 लाभार्थियों के अधूरे आवास होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 1227 लाभार्थियों के अधूरे आवास होंगे पूरे
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। चालूूूू वित्तीय वर्ष में शहर क्षेत्र के 1227 लाभार्थी का आवास पूर्ण कराने के लिए चयन किया गया है। ये ऐसे लाभार्थी हैं जिनके द्वारा स्वयं के पैसे से आवास बनाने का कार्य किया गया है। लेकिन वे आवास को पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे आवासों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवास विस्तार के तहत पूरा किया जाएगा। इन लाभार्थियों की सूची स्वीकृत होने के लिए शासन को भेज दी गई है। सूची स्वीकृत होने और धनराशि आने के बाद अधूरे आवास को पूर्ण कराया जाएगा।
सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आवास विस्तार के तहत नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में ऐसे लाभार्थियों का आवास बनाने का फरमान जारी किया है। जिसमें लाभार्थी द्वारा स्वयं के पैसे से आवास बनवाया है। लेकिन पैसे के अभाव में वह आवास पूर्ण नहीं कर पाया है। इसके वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी नगर पंचायत व नगर पालिका प्रशासन द्वारा जांच किया गया। इस दौरान जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत क्षेत्रों में कुल 1227 लाभार्थी पाए गए हैं। जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर में 705, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 40 व नगर पालिका परिषद मुगराबादशाहपुर में 158 सहित नगर पंचायत बदलापुर में 21, नगर पंचायत जफराबाद में 50, नगर पंचायत केराकत में103, नगर पंचायत खेतासराय में 46,नगर पंचायत मड़ियाहूं में 56 व नगर पंचायत मछलीशहर में 38 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए सूची स्वीकृति के लिए डूडा विभाग द्वारा शासन को भेज दी गई है। सूची स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों के आवास बनाने का कार्य किया जाएगा।
जिले के सभी नगर पालिका व नगर पांचायत में 1227 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन लाभार्थियों द्वारा स्वयं के पैसे कमरे का निर्माण किया। लेकिन पैसे के अभाव में कमरे का निर्माण अधूरा है। ऐसे लोगों को पीएम आवास शहरी में आवास विस्तार के तहत कमरे के शेष बचे हिस्से को पूरा कराया जाएगा। इन लाभार्थियों की सूची स्वीकृत करने के लिए शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
एमपी सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा