{"_id":"5b82f48742c79246400aae1a","slug":"153530892414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपार की लड़ाई लड़ेंगे वितविहीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपार की लड़ाई लड़ेंगे वितविहीन शिक्षक
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्तीगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल विहारी यादव ने शनिवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की लड़ाई को जारी रखा जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के सीताराम इंटर कालेज, जयराम इंटर कालेज, सुखराम इंटर कालेज, राजाराम इंटर कालेज सहित क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों का संपर्क किया। वित्त विहीन शिक्षक से मिलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार हमारे साथ वादा खिलाफी कर रही है। वित्तविहीन शिक्षक भाई उत्तम शिक्षा दे रहे है। इन्ही के भरोसे हमारी शिक्षा प्रणाली पटरी पर है। लेकिन शिक्षक सरकार की उदासीनता के नाते बदहाली का दंश झेल रहे हैं। 20 नवंबर को लखनऊ चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हमें अपनी ताकत का एहसास कराना है। उस दिन शिक्षण कार्य बंद रहेगा। उस दिन हम लोग आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, लालचंद विश्वकर्मा, राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।