{"_id":"5b82f48442c79246452df72e","slug":"153530892113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के लिए छात्रों का मनोबल बढ़ाने में मिलता है बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के लिए छात्रों का मनोबल बढ़ाने में मिलता है बल
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शिक्षा में छात्रवृत्ति की भूूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। देखा जाए तो छात्रवृत्ति छात्रों के भविष्य को संवारने में सहयोगी साबित होती है। छात्रवृत्ति का सदुपयोग करके छात्र अपने जीवन को सुधार सकते हैं। खासकर गरीब और मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वरदान साबित होती है। छात्रवृत्ति मिलने से छात्रों को किताब और फीस जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में किसी तरह की बाधा नहीं आती है। जिसके सहयोग से छात्र अपनी पढ़ाई को पूरा करने में सफल होते हैं।
जनक कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद के प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह का कहना है कि छात्रवृत्ति छात्रों के लिए वरदान है। छात्रवृत्ति के पैसे से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें खरीदने के साथ अपनी फीस भी आसानी से जमा कर लेते हैं। छात्रों को इस पैसे का पूरा लाभ उठा कर अपने कैरियर को सवांरने का प्रयास करना चाहिए।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीकुत्ती के प्रधानाचार्य डा. अखिल पांडेय का कहना है कि गरीब और मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वरदान साबित होती है। छात्रवृत्ति से छात्रों को मानसिक रूप से प्रोत्साहन मिलता है। और वह अपने को किसी भी प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में सफल होते हैं। छात्रों के लिए छात्रवृत्ति एक अभिभावक की तरह सहयोग करती है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण इंटर कालेज मीरगंज के प्रधानाचार्य डा. ईश्वरलाल यादव का कहना है कि यदि किसी छात्र को छात्रवृत्ति मिलने लगती है तो उसकी पूरी समस्या ही खत्म हो जाती है। छात्रवृत्ति के पैसे से वह अपने पढाई की जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेता है। उसका मनोबल बढ़ता है।
ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार राय का कहना है कि छात्रवृत्ति छात्रों की प्रतिभा को निखारने में पूरी तरह से सहायक साबित होती है। यदि किसी छात्र को छात्रवृत्ति मिल रही है तो उसे उस पैसे का पूरा लाभ उठाना चाहिए। एक-एक पैसे को अपनी पढ़ाई में लगाकर अपने कैरियर को सुधार सकता है। उन्होंने अमर उजाला की ओर आयो जित होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की।