फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया सुरक्षा का बचन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया सुरक्षा का बचन

Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लिया सुरक्षा का बचन
रक्षाबंधन
जौनपुर। भाई और बहन के अटूट संबंधों का त्योहार रक्षा बंधन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। कुछ लोगों ने बहन के घर पहुंच कर राखी बंधवाया तो कुछ बहनें राखी बांधने के लिए भाई के घर पहुंच गई। घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए गए। त्योहार के चलते दिन भर सड़कों पर भीड़ रही। रोडवेज और रेलवे स्टनों पर पूरे दिन भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के चलते रविवार को सुबह घर में साफ सफाई के बाद स्नान ध्यान के बाद रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। रक्षा बंधन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। बच्चों ने सुबह ही स्नान करके नए कपड़े पहन कर राखी बंधवाने के लिए तैयार हो गए। बहनों ने राखी बांधकर तिलक लगाया और मुंह मीठा कराकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही राखी और मिठाई की दुकानें सज गई। सुबह से ही बाजारों में भीड़ भाड दिखने लगी। देर रात तक शहर गुलजार रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

लायंस और लायनेस क्लब की महिलाओं ने शहर कोतवाली में पुलिस के उन जवानों की कलाई में राखी बांधकर ना सिर्फ अपनी सुरक्षा करने का वचन लिया बल्कि समाज में हर बुराइयों वह महिलाओं की सुरक्षा करने का भी वचन लिया। शहर कोतवाली में सीओ सिटी नृपेंद्र कुमार, शहर कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर रमेश यादव सहित व अन्य पुलिस के जवानों ने राखी बंधवाने के लिए खड़े रहे। लायंस मंडल अधिकारी प्रतिमा गुप्ता, तसनीम जैदी, अंजू उपाध्याय, लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा साहू,अरुणा गुप्ता, सुनीता पाठक,ज्योती शाह, रीता केसरवनी, संगीता अग्रवाल, खुशबू साहू, तसनीम फात्मा, अनुष्का, सुरुती, अनन्या,संस्कृति, समृद्धि आदि ने जवानों को राखियां बांधी। इस मौके पर मनीष गुप्ता, गणेश साहू, अशोक गुप्ता, हसनैन कमर दीपू, लाड़ले जैदी, धनंजय पाठक, जागेश्वर, सुभाष आदि उपस्थित रहे। ग्रामीण इलाकों में भी रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed