फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश पर भारी पड़ा बहनों का प्यार

बारिश पर भारी पड़ा बहनों का प्यार

Mon, 27 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बारिश पर भारी पड़ा बहनों का प्यार
जेल में राखी बांधने के लिए कतार
जौनपुर। रविवार को दिन भर बारिश होती रही। मगर बारिश पर बहनों का प्यार भारी पड़ा। भीगते हुए भाई-बहनों और बहनें-भाइयों के घर गईं। जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए बहने सुबह से ही जेल के गेट पर पहुंच गई थीं। उधर डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में पुलिसकर्मियों को भी बहनों ने उनके कलाई में राखी बांधी तो उन्होंने रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अबकी बार भद्रा नहीं होने से रक्षाबंधन का मुहुर्त सुबह से शाम सवा चार बजे तक था। इंतजार करने की कोई बाध्यता नहीं थी। अलबत्ता मौसम जरूर भाई-बहन के प्रेम में बाधक बना था। बारिश के चलते आना-जाना मुश्किल था लेकिन त्योहार मनाने वालों ने इसकी परवाह नहीं की। भाई और बहन एक दूजे के घर पहुंचे। बहनों ने भाइयों को अक्षत-रोली का तिलक लगाया, आरती उतारी, राखी बांधने के साथ मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया और बहन की रक्षा का संकल्प दोहराया। रक्षाबंधन के लिए मिठाइयों की बिक्री शनिवार से ही शुरू हो गई थी जो रविवार तक जारी रही। प्रसिद्ध इमरती के लिए लंबी लाइन सुबह से ही लगी रही। एसपी डीपी सिंह को भी महिलाओं ने राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। जेल में बंदियों में उत्साह का माहौल था। क्यों न होता आखिर बहनें राखी जो बांधने आई थीं। बंदी होने की पीड़ा पर त्योहार की खुशी बाहर रही। रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन ने मिठाई ले जाने की छूट दी थी।
विज्ञापन

सिकरारा में दिन भर जारी बारिश के बावजूद भाई-बहन के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुफ्त यात्रा की सुविधा के चलते बसों में महिलाओं की संख्या कुछ ज्यादा ही थी। मछलीशहर में रक्षाबंधन परंपरागत ढंग से मनाया गया। भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर बहनों ने उनसे रक्षा का बचन लिया। क्षेत्र में सुबह से ही हो रही वर्षा के बावजूद भी त्यौहार को लेकर लोगों मे उत्साह देखने को मिला।बक्शा थाने में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी। बदले में पुलिस वालों ने सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही छात्राओं को जूडो सीखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी बंधवाने के लिए भाइयों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि जलालपुर चौराहे पर जाम लग गया। जलालपुर थानागद्दी मार्ग ,जलालपुर से मड़ियाहूं ,जौनपुर वाराणसी मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक दो घंटे जाम लगा रहा। महराजगंज थाने में ग्राम सभा गड़ेरिहा की महिलाओं ने राखी बांधी तो मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने जमालपुर मुसहर बस्ती में जाकर राखियां बंधवाईं?
मुफ्तीगंज क्षेत्र के बाबा पौहारी नाथ आश्रम कुंडीनाला आश्रम पर श्रावणी एवं रक्षाबंधन भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा पौहारी की खड़ाऊं का पूजन किया गया। पुजारी गिरजानंद दास ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। आचार्य ऋषिकेश त्रिपाठी ने यज्ञ कराया। इस अवसर पर तेजबहादुर सिंह, कृष्णा नंद राय, नागेंद्र राय आदि आदि उपस्थित रहे। खेतासराय क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षा बंधन के रूप में मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने बहनों से रक्षासूत्र बंधवा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सुरेरी थाने में भीविभिन्न गांवों से आई बहनों ने राखी बांधी। इस मौके पर 1090 के बारे में जानकारी दी गई। सिरकोनी रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहने भाई के घर पहुंचकर उनके कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।


बदलापुर। राष्ट्र की अस्मिता की सुरक्षा के लिए क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी शहीद आशुतोष कुमार यादव की कलाई में बहन पूजा तथा पूनम ने राखी बाँध कर भाई को नम आंखों से याद किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने भाई पर फक्र है कि उन्होंने भारत मां के लिए वह शहीद हो गए। उल्लेखनीय हो कि श्रीनगर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में आशुतोष यादव फरवरी वर्ष 2017 में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed