{"_id":"5b81a22c42c79246435d7422","slug":"15352223061317-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मंदिरों पर किया जलाभिषेक, हुआ भंडारा ............","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मंदिरों पर किया जलाभिषेक, हुआ भंडारा ............
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव में ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने गांव के 17 मंदिरों पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन किया। दुर्गा मंदिर से कावड़ यात्रा शुरू हुई और वहां से दुडे बाबा, हरिमोहन शंकर मंदिर होते हुए हनुमंत निकेतन, हनुमान मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। इसके बाद गोधना स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किए। कावड़ियों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कावड़ यात्रा समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम पांडेय, राजित राम तिवारी, अवधेश तिवारी, त्रिलोकी नाथ, सोनू तिवारी, शम्भो नाथ, ज्ञानी, उषा, सुमन, हरिमोहन, भोलू पाण्डेय, रामचंद्र यादव, दीनानाथ शर्मा, उमेश चंद्र, शशिकला, अनिता, कुसुम, सैलकुमारी, प्रीति, जान्हवी, तरुण कुमार, भावेश, विजयचंद्र मौर्या रामकृपाल हरिजन, मुनेश्वर गौतम, अरुण बनवासी, बुधु बनवासी, सेवाराम उपस्थित रहे। उधर अगहुआ बाजार में आदर्श बोल बंम काँवरिया संघ द्वारा शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने शिव का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जवाहर यादव, सुजीत गुप्ता, विजय जायसवाल, राहुल जायसवाल, रामप्यारे, मोहन लाल, अशोक यादव, दानबहादुर यादव आदि का सहयोग रहा।