फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुपोषण व संक्रमित बीमारियों से बचने की दी गई जानकारी

कुपोषण व संक्रमित बीमारियों से बचने की दी गई जानकारी

Sun, 26 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण व संक्रमित बीमारियों से बचने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रो में शनिवार को सुपोषण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित बच्चों को कुपोषण से बचाने पर जोर दिया गया। साथ ही उनको संक्रमित बिमारीयों व उसके रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर टीडी इंटर कालेज के मार्कंडेय सिंह सभागार में उक्त मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ साइंस्टिस सेंटर से लाइव प्रसारण के माध्यम से कुपोषण दूर करने के लिए राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं व बाल पुष्टाहार आदि सेवाओं को सुदृण करने की आवश्यक्ता बताया। साथ ही कहा कि खून की कमी को दूर करने के लिए सहजन महत्व पूर्ण है।इस लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रो व गावों में सहजन का पेड़ लगाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने किया। उन्होंने कहा कि खान व पान दुरुस्त रख कुपोषण से निजात पाया जा सकता है। छह माह तक बच्चों को मां का दूध अवश्य पिलाया जाए। बच्चों के जन्म से एक घंटे के अंदर मां का गांढ़ा दूध देना चाहिए। वहीं बच्चों के सात माह के आद मां के दूध के साथ ही अर्ध ठोस उपरी आहार देना चाहिए। ऐसा करने से 80 फीसदी तक कुपोषण दूर हो जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा.रामजी पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल आदि उपस्थित रहे। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार- मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र अगहुआ में सुपोषण एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुपोषण से बचाने पर प्रकाश डाला गया। लाभार्थियों को आयरन सीरप व टैबलेट, ओआरएस, पैरासिटामाल विटामिन ए की दवा वितरित की गई। इस मौके पर एएनएम सृष्टी यादव, आशा सगिनी बंदना सिंह, आशा, रुपा जायसवाल, सरिता यादव, पुष्पा,अनीता, साधना, पुनीता व सुशीला पाल आदि उपस्थिति रही। डोभी प्रतिनिधि के अनुसार- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोभी में सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन अधीक्षक डॉ0एस के वर्मा ने किया । मेला में गर्भवती महिलाओं, बच्चे व किशोरियों का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप ,शुगर ,पेशाब आदि की जांच की गई । महिला चिकित्सक डा.संध्या दुबे ने गर्भवती महिलाओं को खून की कमी नहीं होने और कुपोषण दूर करने के बारे में बताया। मेले में सीडीपीओ नीलम दुबे, एडीओ एजी वंश बहादुर सिंह व स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे।खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार- स्थानीय सीएससी व उप स्वास्थ्य केन्द्र जमुनियाँ ,बिशुनपुर, गभिरन, गौसपुर, मुबारकपुर डिहिया में आयोजित सुपोषण स्वास्थ्य मेलें में गर्भवती, किशोरी, धात्री और बच्चो की जांच कर। उनको एल्बेन्डाजोल, पैरासिटामाल, आयरन और विटामिन ए की दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश ने कहा कि हम साफ सफाई के प्रति जागरुक होकर साठ फीसदी रोगो से स्वत: ही बच सकते है। गर्भवती महिलाओं को समय- समय पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लेते रहना चाहिए। इस मौके पर डाँ विवेकानंद कुशवाहा, डाँ जुबेर, प्रदीप जयसवाल, राधा सोनी, स्वीटी, संजू, शीला, परमात्मा आदि मौजूद रहे।जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मनोज कुमार सिंह ने किया। मेला में गर्भवती महिलाएं, बच्चे व किशोरियो का हीमोग्लोबिन, रक्तचाप ,शुगर ,पेट ,पेशाब, प्रैगनेंसी की जांच कर दवा वितरित किया गया। चिकित्सक डा. श्रुतिकृति श्रीवास्तव व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश चौबे ने कहा कि यह सुपोषण स्वास्थ्य मेला प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह के बुधवार को उपकेंद्र पर लगाया जाएगा। मेला में डा.अंकित श्रीवास्तव, डा. अजित यादव,डा. नंदनी जायसवाल, डा. दिनेश सिंह,डा. दिग्विजय मौर्या वकुसुम सिंह ग्राम प्रधान बच्चेलाल आदि उपस्थित रहे। बदलापुर / घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार- स्वास्थ्य एवं सुपोषण मेले का आयोजन शनिवार को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर में हुआ । इस मौके पर 358 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले का उद्घाटन करते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने मरीजों को परिवार नियोजन , दस्त व अन्य संक्रमण से रोकथाम आदि बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। महिला रोग विशेषज्ञ डा. ऋचा दुबे एंव डा. रीमा सिंह ने गर्भवती व धात्री महिलाओं का परीक्षण करते हुये उन्हें समय- समय पर टिकाकरण कराने व पोषक आहार लेने की सलाह दी। मेला में डा. विकास सिंह, डा. अतुल विश्कर्मा, सुभाष मौर्य, अमरजीत बघेल, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी राकेश मौर्य, मीरा , सुधा , रीना यादव , गायत्री यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed