फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम स्वराज मंच ने निकाला पर्यावरण यात्रा

ग्राम स्वराज मंच ने निकाला पर्यावरण यात्रा

Sun, 26 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज मंच ने निकाला पर्यावरण यात्रा

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम स्वराज मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय पर्यावरण जनजागरण यात्रा व जनसभा टीडी कालेज के व्यायामशाला में आयोजित हुआ। इस मौके पर एकल विद्यालय के सभी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि काशी के संयोजक दिलीप कुमार भाग ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी का कर्तव्य है। लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण की जरूरत है। सभी का धर्म है कि पर्यावरण की रक्षा करें। मुख्य वक्ता राघवेन्द्र सैनी ने कहा कि गांव के सामाजिक स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाना चाहिए। एकल अभियान द्वारा 70 हजार पौधरोपण किया जाएगा। नदियों को कंपनी, बड़े नगरोें की गंदगी रसायनिक तत्व से मुक्त कराना चाहिए। अरविंद पटेल जिला महासचिव ग्राम स्वराज मंच को जिला संयोजक घोषित किया गया। अरविंद पटेल ने कहा कि जिले के 600 गांवों में पौधरोपण का कार्य हो रहा है। वृक्ष जीवन के लिए संजीवनी हैं। सनातन धर्म में पीपल, नीम आदि की पूजा इसलिए की जाती है कि यह पेड़ मानव जीवन के साथ आक्सीजन के रूप में संजीवनी प्रदान करते हैं। व्यायामशाला में पौधरोपण किया गया। अध्यक्षता वेद प्रकाश व संचालन सतीश चंद गौड़ ने किया। इसके बाद जनजागरण यात्रा निकाली गई जो टीडी कालेज से चलकर जेसीज चौराहा से पुन: टीडी कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर रमाशंकर यादव, धर्मेंद्र, कामता प्रसाद, नंदनी, अर्चना मौर्या, प्रमिलाख, नीलम, सुनीता, रेनू, सुमन पाल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed