{"_id":"5b81a12742c79246300f633c","slug":"153522204520-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में एससी/एसटी एक्ट के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सभा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सवर्ण, पिछड़ा, मुसलमानों का दमन करने का रास्ता तैयार किया गया है। जिसके विरोध में संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा। जिसमें कहा कि जाति आरक्षण और दिल्ली के प्रदर्शनकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को समाप्त किया जाए। सरकार चाहती है कि हम दलित के आगे हाथ जोड़कर खड़े रहे, जो नहीं हो सकता। सरकार वोट की लालच में सामाजिक विघटन करना चाहती है। नौ अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर में एक अध्यादेश का विरोध कर रहे सामान्य वर्ग के लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। इस मौके पर श्रीपति उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा, सभापति दुबे, अतुल कुमार दुबे, दिनेश कुमार शुक्ला, राम दयाल दुबे, अनिल तिवारी, अंजू पाठक आदि उपस्थित रहे।