फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रक्षा सूत्र बांध की देश के सजग प्रहरियों के दीर्घायु की कामना

रक्षा सूत्र बांध की देश के सजग प्रहरियों के दीर्घायु की कामना

Sun, 26 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रक्षा सूत्र बांध की देश के सजग प्रहरियों के दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व संध्या पर जेसीआई जौनपुर की महिला शाखा द्वारा शनिवार को देश की रक्षा एवं अमन व शान्ति के लिए प्राणों की आहुति के लिए तत्पर रहने वाले रक्षक व सेनानियों को प्रशिक्षित करने वाले एनसीसी जौनपुर की तीनों बटालियनों के अधिकारीगण व प्रशिक्षकों को अक्षत जीवन का रक्षा-सू़त्र बांधकर देश के सजग प्रहरियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही सभी के दीर्घायु की कामना किया।

मेजर शैलेन्द्र सिंह, कर्नल आरके सिंह, कर्नल एपी सिंह, कैप्टन ओ पी सिंह, सूबेदार बलविन्दर, हवलदार राजकुमार व सुखविन्दर सहित बटालियन के सभी प्रशिक्षकों व स्टाफ को रक्षा-सुत्र बांधा। बटालियन के अधिकारीगण व प्रशिक्षकों ने सुन्दर, स्वच्छ, समुन्नत व हरित राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ जेसीरेट बहनों को पौधा आशिर्वाद स्वरूप प्रदान किया। वहीं जेसीरेट सदस्यों व 98 यूपी बटालियन द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ भारत अभियान के तहत जगारूकता यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जेसीरेट चेयरपर्सन व सदस्य जिला पंचायत दीपिका अग्रहरि, पूर्व चेयरपर्सन स्वर्णिमा जायसवाल, अनीता सेठ, समन्वयक ज्योति श्रीवास्वत, सचिव किरन सेठ, नीलम जायसवाल, स्वेता बाधवा, प्रीति जायसवाल, बंदना सेठी, ज्योति जायसवाल, सरिता सेठ, संस्थाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष केके जायसवाल, रमेश सिंह, जेसी हफीज शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed