{"_id":"5b819e9442c79246695cd773","slug":"15352213863-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन इकाई के तत्वाधान में शनिवार को जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर सत्यमेव पाल द्वारा शिक्षा प्रेरकों की संविदा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने को लेकर सांसद केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजा दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सत्यमेव पाल ने बताया कि सांसद से यह आग्रह किया है कि साक्षर भारत मिशन के तहत भारत के 26 राज्यों में शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति हुई थी। जिसको प्रदेश सरकार द्वारा 31 मार्च 2018 से सविंदा पर रोक लगा दी। जिससे हम सभी शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए है। इतना ही नहीं हम शिक्षा प्रेरकों का 25 माह का बकाया मानदेय भी अभी तक विभाग द्वारा नहीं दिया गया है। ज्ञापन के द्वारा अपने बकाए मानदेय का भुगतान कराये जाने तथा सविंदा पर लगाई गई की रोक को हटाकर बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीमा शर्मा, रेशमी यादव, प्रेम प्रकाश, रंजीत यादव, प्रियंका सिंह, प्रेम प्रकाश, चंद्रकला यादव आदि उपस्थित रहे।