फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात किए गए छह अफसर

पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात किए गए छह अफसर

Sat, 25 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात किए गए छह अफसर

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ओडिएफ का कार्य पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय छह अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है। एक पर्यवेक्षणीय अधिकारी को तीन से चार ब्लाकों की जिम्मेदारी दी गई है। इनके द्वारा ब्लाकों में हो रहे ओडिएफ कार्यो की जांच करने और आने वाली समस्याओं को दूर करने आदि का कार्य किया जाएगा।
दो अक्तूबर तक जिले को ओडिएफ किया जाना है।इस दौरान जिले के सभी 3215 राजस्व गावों में शौचालय बनवाकर ओडिएफ करने का कार्य जोर शोर से शुरु है। निर्धारित समय से ओडिएफ का कार्य पूरा हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिले के सभी 21 ब्लाकों में ओडिएफ कार्य के लिए जिला स्तरीय छह अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात किया है। साथ ही उनको ब्लाक भी आवंटित किया है। इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र को सिरकोनी, जलालपुर व धर्मापुर, सीआरओ रामआसरे सिंह को मुफ्तीगंज, केराकत व डोभी, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय को रामनगर, रामपुर, बरसठी व मड़ियाहूं, जिला विकास अधिकारी दयाराम को बक्शा, महराजगंज, सिकरारा व बदलापुर, परियोजना निदेशक अरविंद सिंह को मछलीशहर, मुगराबादशाहपुर व सुजानगंज और उपायुक्त श्रम रोजगार को कमलेश कुमार सोनी को शाहगंज, सुइथाकला, खुटहन व करंजाकला ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों द्वारा ब्लाकों में बैठक का ओडिएफ कराने की समीक्षा करने, किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समाधान करने व जांच करने आदि का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट:
ओडिएफ का कार्य समय से पूरा हो सके। इसके लिए डीएम द्वारा जिला स्तरीय छह अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रुप में तैनात किया गया है। जिनको ब्लाक आवंटित किया गया है। संबंधित ब्लाक में ओडिएफ के कार्यो की मानीटरिंग करने आदि का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सिंह
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed