{"_id":"5b8051b042c79246300f60db","slug":"153513616516-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत डेढ़ लाख का सामान चोरी
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के कोरवलिया (भादी) स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुरूवार की रात घर में खड़ी बाइक समेत नगदी, जेवरात व कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
फरदीन अहमद के घर पर गुरूवार की रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जहां बंद कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्सों से पांच हजार रुपए नगदी, कीमती कपड़े व जेवरात के अलावा बाहर खड़ी बाइक उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह कमरे का टूटा ताला देखकर परिजनों के होश उड़ गए। अस्त-व्यस्त सामान व बाइक नहीं होने पर भुक्तभोग ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। भुक्तभोगी के अनुसार करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दिया है।