फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अटल बिहारी अमर रहें के नारे से गूंजा शहर

अटल बिहारी अमर रहें के नारे से गूंजा शहर

Sat, 25 Aug 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी अमर रहें के नारे से गूंजा शहर
पुष्पांजलि

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जिले की सीमा में प्रवेश की। जौनपुर-सुल्तानपुर सीमा पर हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया। अटल बिहारी अमर रहे जैसे गगनभेदी नारों के साथ यात्रा सिंगरामऊ, बदलापुर, धनियामऊ, नौपेड़वा, बक्शा, शंभूगंज, अलीगंज के रास्ते शहर में प्रवेश की। जगह-जगह अस्थि कलश यात्रा का स्वागत हुआ। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में जिले में पहुंची कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
जिले की सुल्तानपुर सीमा पर अस्थि कलश यात्रा के स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सांसद डा. केपी सिंह, बदलापुर विधायक रमेश मिश्र, डा. रमाशंकर पांडेय, डा. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, शशि मौर्या, जगदंबा सिंह, मुकेश, अमित मिश्र, अंजना श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, सतीश सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दोपहर दो बजे से ही पहुंचे थे। पहले से निर्धारित समय के अनुसार अस्थि कलश यात्रा दोपहर 2-25 बजे जिले की सीमा पर पहुंचनी थी लेकिन निर्धारित समय से करीब छ: घंटे देरी से रात आठ बजे पहुंची। सिंगरामऊ बाजार में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर जयसिंह जयबाबा के नेतृत्व में दयाशंकर सिंह, रामसागर जायसवाल, वरुण सिंह, रामप्रकाश दुवे, संतोष जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बदलापुर/घनश्यामपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश फूल करीब साढे आठ बजे बदलापुर पहुंची। यहां मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, पंकज सिंह , सतीश सिंह , पाणिनि सिंह , मुन्ना सिंह, विनय सिंह, संजय मिश्र, सूर्यप्रकाश उर्फ बड़कऊ मिश्र, अनिल सिंह शक्ति, अरविंद तिवारी, हरिजीत शर्मा, साहबलाल, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर जय कुमार सिंह, हरीलाल मोदनवाल, धनंजय सेठ, केशव प्रसाद सिंह, अखिलेश मिश्र, हरिजीत शर्मा, विनोद तिवारी, हरिश्चंद चौरसिया, हर्षित शुक्ला, डा. प्रमोद मिश्र आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। धनियामऊ में मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में आयोजित श्रद्घांजलि समारोह में अजय सिंह, मैनबहादुर यादव, बबलू चौहान, विनय शर्मा, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंह, दिलीप दुबे, बलबीर गौड, रमेश हलवाई, मंगला, लालसाहब यादव, रमाशंकर सरोज आदि ने श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके बाद कलश यात्रा का नईगंज, पॉलीटेक्निक, ओलंदगंज, चहारसू चौराहे पर स्वागत किया गया। पार्टी के जिला कार्यालय पर अस्थि कलश दर्शन के लिए सुबह सात बजे से सुबह 9 बजे तक रखी जाएगी। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश यात्रा पुन: शुरू होगी। जो महरूपुर, शंकरगंज, सिरकोनी, जलालपुर, त्रिलोचन, मकरा होते हुए वाराणसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर:
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी अस्थि कलश यात्रा फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन से प्रतापगढ़ से होकर मुंगराबादशाहपुर की सीमा पर पहुंचते ही सैकड़ों भाजपाजनों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोगों ने ऽजब तक सूरज चाँद रहेगा, अटल तुम्हारा नाम रहेगाऽ जैसे गगनभेदी नारे लगाए। मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद, चेयरमैन शिवगोविंद साहू व पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्ता, फंटू सिंह, संतोष गुप्ता, सतीश दूबे, महेंद्र विजय शुक्ला, अरविंद साहू, धर्मेंद्र सिंह आदि ने श्रद्घासुमन अर्पित किया।

मछलीशहर:
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी अस्थि कलश यात्रा मछलीशहर नगर में शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पहुंची। नगर में प्रवेश करते ही मुंगरा बादशाहपुर तिराहे पर भाजपा नेता राकेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित श्रद्घांजलि दिया। इसके बाद कलश यात्रा जंघई चौराहा, शादी गंज बाजार, मंगल बाजार व तहसील मुख्यालय होते हुए चुंगी चौराहे मछलीशहर पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह रोक रोक कर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। चुंगी चौराहे के बाद यात्रा मडियाहूं रोड होते हुए अरूआंवा बाजार होकर मडियाहूं के लिए रवाना हुई। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन सिंह, संतोष जायसवाल, अवधेश गुप्ता, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, विजय प्रताप बिंद, विरेंद्र पांडे, उदय कांत मिश्रा, अरविंद सिंह, राजकुमार पटवा, आशीष शुक्ला,के के दुबे, रमेश दुबे, गिरीश नारायण शुक्ला, फैमी रिजवी, बृजेश शुक्ला, जयानंद चौबे, कौशलेंद्र दुबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि दी। यह यात्रा मड़ियाहूं, रामपुर के रास्ते भदोही की सीमा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed