{"_id":"5b7da83242c79246330770b5","slug":"153496170415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरा कराने को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरा कराने को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 27 अगस्त को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि छह सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मांग पूरा नहीं होने से हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मांगो को लेकर 13अगस्त से कलेक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन किया गया। इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके बाद 20 अगस्त से आमरण अनशन शुरु किया गया है। मंगलवार की रात में जिला अस्पताल के चिकि त्सकों का एक पैनल ने आकर अपनी कार्यवाई पूरी कर लौट गई। लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया है। अगर समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 27 अगस्त को आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही पूरे प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन में कूद पड़ेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ मीडिया प्रभारी फरहान खान, सचिन शुक्ला, शमवील खान, चंद्रप्रकाश सिंह, कुमैल हैदर, अजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।