फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस दिनों से फुंका है शेखअशरफपुर गांव का ट्रांसफॉर्मर

दस दिनों से फुंका है शेखअशरफपुर गांव का ट्रांसफॉर्मर

Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दस दिनों से फुंका है शेखअशरफपुर गांव का ट्रांसफॉर्मर
खुटहन। एक तरफ भाजपा सरकार ग्रामीणांचल में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा कर रही है। वहीं विद्युत विभाग के बेपरवाह अधिकारी आम जन मानस के लिए बनी नीतियों का अनुपालन नहीं करा पा रहे हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही का एक नमूना शेख अशरफपुर गांव है। जहां के लोग दस दिनों से अंधेरे में हैं। आरोप है कि गांव में स्थित मदरसा के बगल लगा ट्रांसफार्मर दस दिनों से जला पड़ा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की समस्या पर आंख कान बन्द किए हुए है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उमस भरी गर्मी व रात को अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से किया। लेकिन अभी तक जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। गांव के अली हैदर, हरिश्चंद्र तिवारी, राममिलन गुप्ता, अब्दुल कयूम, सउद शाह आलम आदि ने जिलाधिकारी से अविलंब जला ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed