फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहीं हो सकी बड़े जानवरों की कुर्बानी

नहीं हो सकी बड़े जानवरों की कुर्बानी

Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नहीं हो सकी बड़े जानवरों की कुर्बानी
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रन्नो गांव में बुधवार को बकरीद के मौके पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस तैनात रही। भारी पुलिस बल के कारण बकरीद पर बड़े जानवरों की कुर्बानी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रन्नों सदरुद्दीनपुर, मोहम्मदपुर, दक्षिणपट्टी, पूराशेरखां आदि गांवो में बकरीद पर भारी पुलिस बल के साथ अपरपुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी, सीओ सदर विनयकुमार द्विवेदी मौजूद रहे। बकरीद पर मुस्लिम नेताओं ने बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी। संभावना जताई गई थी कि चोरी छिपे लोग बड़े जानवरों की कुर्बानी कर सकते हैं। इसकी भनक लगते ही गांवो में मंगलवार की रात्रि दो बजे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव पुलिस बल के साथ गाँव पहुँच एक-एक लोगो को नोटिस तामील करा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व सम्पन्न हो गया। ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अता की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने अमन चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed