फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पंचायत बनवाएगा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय

नगर पंचायत बनवाएगा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय

Thu, 23 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बनवाएगा महिलाओं के लिए पिंक शौचालय
जफराबाद। नगर पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित धनराशि कस्बे के सैयदहास वार्ड में दो तथा काजी अहमद नूर प्रथम वार्ड में महिलाओं के लिए एक पिंक स्वच्छ शौचालय बनवाएगा। यह निर्णय मंगलवार को चेयरमैन प्रमोद बरनवाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत के बोर्ड बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड नंबर 7 काजी अहमद नूर प्रथम के सभासद असद खान खुर्रम द्वारा अपने वार्ड में पेयजल हेतु पाइप लाइन का प्रस्ताव रखा गया। अधिशासी अधिकारी ने शासनादेश के अनुपालन में 39 मद में लाइसेंस से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसे सदस्यों ने अगली बोर्ड बैठक के लिए डाल दिया। सभासदों द्वारा जफराबाद कस्बे में खराब हैंडपंपों के मरम्मत अथवा उसके रिबोर का मुद्दा उठाया गया। जिस पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कस्बे में स्थापित सरकारी हैंडपंपों का सर्वे कराकर चालू हालत एवं खराब पड़े हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में हैंडपंपों की सूची अनुमोदित कराकर खराब हैंडपंपों की मरम्मत तथा रिबोर की कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में खराब एलईडी एवं सीएफएल लाइट ओन को दुरुस्त कराकर प्रकाश व्यवस्था नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन प्रमोद बरनवाल तथा अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित सभासदों से अनुरोध किया कि उनके वार्डों में जिन जिन लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। वह शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करें। इस मौके पर मछलीशहर सांसद प्रतिनिधि डॉ. विजय चंद पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, राजमन, वेद प्रकाश, विक्रम कुमार, लक्ष्मी गिरी, असद खान खुर्रम, चंद्रशेखर सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed