फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले की सीमा में 24 को प्रवेश करेगी कलश यात्रा

जिले की सीमा में 24 को प्रवेश करेगी कलश यात्रा

Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिले की सीमा में 24 को प्रवेश करेगी कलश यात्रा
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा 24 अगस्त को जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। सिंगरामऊ के पास हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास जिले की सीमा पर कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा जिले में एक दर्जन स्थानों पर कलश यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ता लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि 24 अगस्त को दिन में दो बजकर 25 मिनट पर कलश यात्रा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां पर रामसमुझ उपाध्याय के नेतृत्व में कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सिंगरामऊ में स्वागत के लिए दयाशंकर सिंह, बदलापुर में गंगा प्रसाद सिंह, धनियामऊ में संजीव कुमार, नौपेड़वा में अरुण कुमार उपाध्याय, बक्शा में विपुल कुमार, शंभूगंज में संजय पाठक, लखौवा में ओम प्रकाश सिंह को स्वागत के लिए लगाया गया है। शहर की सीमा में नईगंज के पास प्रवीण चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। पालिटेक्निक चौराहा पर अमित कुमार श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, ओलंदगंज में राजेश गुप्त. चहारसू चौराहा पर आलोक सेठ और विष्णु सेठ को स्वागत के लिए लगाया गया है। कोतवाली चौराहे पर तीन बजकर 22 मिनट पर इमराम और विकास शर्मा स्वागत करेंगे। नगर पालिका में स्वागत के लिए श्याममोहन अग्रवाल कलश यात्रा का स्वागत करेंगे। कलश यात्रा सिद्धार्थ उपवन में रात्रि विश्राम करेगी। यात्रा में शामिल लोगों के भोजन और आवास की जिम्मेदारी यादवेंद्र मिश्र और अतुल पांडेय को सौंपी गई है। यात्रा यहां से वाराणासी के लिए 25 अगस्त को रवाना होगी। शहर की सीमा पर महरूपुर के पास धमेंद्र सिंह, शंकरगंज में सुरेंद्र कुमार, सिरकोनी में धर्मराज, जलालपुर में आमोद कुमार सिंह, त्रिलोचन में पंकज सिंह और मकरा चौराहे पर संदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलश यात्रा का स्वागत कर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि कलश यात्रा में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव चल रहे है। यात्रा प्रमुख पुष्पराज सिंह और मनोज दुबे बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed