{"_id":"5b6896a54f1c1b8d3e8b57fc","slug":"153358095813-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने को सफल बनाने के लिए की गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने को सफल बनाने के लिए की गेट मीटिंग
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा सोमवार को गेट मीटिंग की गई। इस दौरान चकबंदी, पीडब्ल्यूडी, नलकूप, विद्युत, सिचाई, गन्ना, जिला पूर्ति कार्यालय, रोड़वेज, कृषि आदि विभागों पर गेट मीटिंग की। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नौ अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीवी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक को पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले होने वाले धरना व प्रदर्शन में भाग लेने पर जोर दिया गया। संचालन करते हुए परिषद के जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होने के लिए सभी संघों के अध्यक्ष व मंत्री को धरने में शामिल होने का आह्वान किया। साथ ही मांगों का समर्थन करते हुए धरने को सफल बनाने की अपील की। गेट मीटिंग में उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सफाई कर्मचारी अध्यक्ष अमर देव यादव, लेखपाल संघ के विरेंद्र सिंह, चकबंदी के शिव शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।