फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार: अजीत कपूर

स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार: अजीत कपूर

Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्तनपान शिशु के लिए प्राकृतिक और सम्पूर्ण आहार: अजीत कपूर
जौनपुुर। लायनेस क्लब जौनपुर द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बाल स्वास्थ्य केंद्र रासमंडल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को कुपोषण से बचाने के उपायों की जानकारी माताओं को दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अजीत कपूर ने कहा कि मां का दूध बच्चे का संपूर्ण आहार होता है। शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया जाना चाहिए। यह अमृत के समान होता है। इससे शिशु मृत्युदर कम की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह महीने की आयु तक शिशु को मां के दूध के सिवाय कुछ नही ंदेना चाहिए। यह उसके पोषण के लिए पर्याप्त होता है। छह महीने के बाद पर्याप्त मात्रा में अनुपूरक आहार के साथ दो वर्ष का होने तक अथवा उससे भी अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। जानकारी के अभाव में नई माताएं नवजात को फीड नहीं करा पाती जिसका असर बच्चों में कुपोषण के रूप मे दिखाई देता है। डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला है। स्तनपान बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर उन्हें बीमारियों से बचाता है। नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि मां के दूध में शिशु को प्राय: सभी पौष्टिक तत्वों की पर्याप्त और उचित मात्रा उपलब्ध कराता है। ज्योति कपूर, लायनेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह, डा. एमएम वर्मा, अरुण त्रिपाठी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, आरपी सिंह, मिदहत फातमा, शत्रुघ्न मौर्य, शैल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed