फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेगुनाहों का खून बहाने वाला मुसलमान नहीं : मौलाना असद

बेगुनाहों का खून बहाने वाला मुसलमान नहीं : मौलाना असद

Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बेगुनाहों का खून बहाने वाला मुसलमान नहीं : मौलाना असद
जौनपुर। मौलाना सैय्यद असद यावर ने कहा कि इस्लाम ने हमेशा मजलूम बेसहारा व गरीबों की मदद करने का संदेश दिया है। हम सबको उसी के बता हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। लेकिन आज कुछ लोग इस्लाम को बदनाम करने में जुटे है। वह पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में जमीनी मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में रविवार की देर शाम मजलिसे तरहीम का संबोधित कर रहे थे। ऐसे लोगों से हमें सतर्क रहने की जरूरत है जो समाज को बांटना चाहते हैं। आतंकवाद के नाम पर जिस तरह से बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है वो किसी भी तरह से जायज नहीं है। इस्लाम ने कुर्बानी देना सिखाया है और मानवता की रक्षा के लिए अपना खून भी बहाना पड़े इससे पीछे नहीं रहना चाहिए। इससे पूर्व मजलिस में सोजख्वानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवां ने किया तथा नौहा व मातम अंजुमन शमशीरे हैदरी सदर इमामबाड़ा ने किया। इस मौके पर पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, आजम जैदी, रिजवान हैदर राजा, कैफी रिजवी, एजाज हुसैन, ताबिश, तौकीर हसन, अजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed