{"_id":"5b6895b54f1c1b6a1c8b4a53","slug":"153358071820-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण करने वाला ईश्वर सदृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण करने वाला ईश्वर सदृश्य
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2018 की परीक्षा समस से कराने और परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने पर कुलपति को सम्मानित किया। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य नीति निर्माण करने वाला ईश्वर सदृश्य होता है। उन्होंने अच्छी सोच के साथ विश्वविद्यालय चलाने में सभी के योगदान की अपेक्षा है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा की वकालत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस दिशा में अपने महाविद्यालयों की मदद करने के लिए हर स्तर पर तैयार है। आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद के स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंध एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा कुलपति प्रो. राजाराम यादव को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम भेंट किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, प्रो. मानस पांडेय ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता डा. मातबर मिश्र ने की। संचालन कवि गांगेय ने किया। उच्च शिक्षा अधिकारी डा. केके तिवारी, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, डा. राकेश यादव, डा. केएस तोमर एवं अमलदार यादव मंचासीन रहे। इस अवसर पर राजबहादुर यादव, रवींद्र सिंह, दिनेश तिवारी, चंद्रेश सिंह, सूर्यभान यादव, अशोक कुमार सिंह, संदीप सिंह, शिवसागर तिवारी, कमलेश यादव, राष्ट्रकुंवर सिंह, अजय त्रिपाठी एवं कमलेश यादव समेत कई कालेजों के प्रबंधक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन